जिले के सभी परियोजना अधिकारी ऑगनवाड़ी केन्द्रो का प्रतिदिन भ्रमण करें- कलेक्टर सुश्री बाफना
—–
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा
—–
शाजापुर
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर, महिला एवं बाल विकास प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान सहित समस्त परियोजना अधिकारीगण एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित समस्त ऑगनवाडी केन्द्र समय से खुले एवं समय पर बंद हो, बच्चो को भोजन एवं नाश्ता समय पर नियमित रूप से बच्चों को प्रदाय हो, भोजन एवं नाश्ता वितरण के फोटो प्रतिदिन शेयर करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं है। इन योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटे। जिन पर्यवेक्षको की लक्ष्य के विरूद्र उपलब्धी कम हैं वे आगामी बैठक तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करना सुनिशचित करें। कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में बैड आक्युपेन्सी के मॉन से बच्चो को भर्ती प्रतिमाह करवाने के निर्देश दिये। इस संबंध में प्रत्येक सेक्टर पर्यवेक्षक 2-2 बच्चों के मान से प्रतिमाह पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करवायेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में पोषण पुर्नवास केन्द्र रिक्त नहीं रहें, बच्चो को प्रतिमाह पोषण पुर्नवास केन्द्र में भिजवाना सभी की जिम्मेदारी है, प्रतिमाह इसका विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यो की समीक्षा भी की गई है, जिसमें अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मनरेगा के अधूरे निर्माणधीन भवनों को पूर्ण करवाने की समीक्षा करने के निर्देश दिये। साथ ही ऑगनवाडी केन्द्रो में विकसित की गई पोषण वाटिका की सुरक्षा के लिए उसके आसपास जाली, काटे आदि लगवाने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर ने प्री-स्कूल गतिविधि के संबंध में समस्त परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक परियोजना में 10-10 ऑगनवाडी केन्द्रो को इसके लिए तैयार करें। पोषण वाटिका को पूर्ण विकसित करने के लिए सभी पर्यवेक्षको का कृषि विज्ञान केन्द्र गिरवर शाजापुर में प्रशिक्षण आयोजित कराएं। सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक अपने नियमित भ्रमण के दौरान खान-पान के संबंध में बच्चों को हरे पत्तेवाली सब्जिया को खाने की सलाह दें और सभी खान पान पर ज्यादा फोकस करें। समस्त पर्यवेक्षक मंगल दिवस के अवसर पर गॉव में महिलाओं को खान-पान में पोषण व हरी पत्तेदार सब्जियों के ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की समझाईश भी दें।
Ministry of Women & Child Development, Government of India
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर