राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत राजस्व कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर सुश्री बाफना —– राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

शाजापुर

—-
सभी राजस्व अधिकारी राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत नक्शा तरमीम, आधार से आरओआर खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व गतिविधियों के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित एसएलआर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत राजस्व गतिविधियों के कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि बटवारा, नक्शा तरमीम, आधार से आरओआर खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों को प्रति दिवस पटवारियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण कराएं। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में भ्रमण करने तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा करने के लिए भी निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर ने बैंक वसूली एवं अन्य विभागों से प्राप्त आरआरसी प्रकरणों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। प्रधानंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों की केवायसी पेंडिंग को समाप्त करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने न्यायालयवार नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन, सायबर तहसील के तहत प्राप्त न्यायालयवार प्रकरणों, रीडर लॉगिन पर लंबित आरसीएमएस प्रकरणों, भू राजस्व एवं अन्य सभी मदों की मांग वसूली, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वामित्व योजना अंतर्गत सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये।

Department Of Revenue, Madhya Pradesh

#राजस्व_महाअभियान
#MadhyaPradesh
#collectoshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |