महाराष्ट्र में टूट गया 30 साल का रिकॉर्ड, 1995 में जब हुई थी बंपर वोटिंग तब किसकी बनी थी सरकार?

महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 65.11 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछले 30 साल में सबसे अधिक है. इससे पहले 1995 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 61.39 प्रतिशत मतदान हुुआ था. वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में 61.4 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी का श्रेय काफी हद तक सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से किए गए प्रचार अभियानों को दिया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में महायुति को कुल 42.71 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 43.91 प्रतिशत वोट आए थे.

महाराष्ट्र में इस बार किंग कौन बनेगा, मतदान प्रतिशत में कम से कम 3.5 प्रतिशत का उछाल यह तय करने में अहम हो सकता है. 2019 में महाराष्ट्र में 8.85 करोड़ मतदाता थे, जो 2024 में बढ़कर 9.69 करोड़ हो गए. इसमें से 5 करोड़ पुरुष और 4.69 महिला मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, मैदान में 4136 उम्मीदवार हैं. इसमें से 3771 पुरुष और 363 महिला वोटर्स हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |