मक्सी में खाद्य विभाग की टीम ने होटल और दुकानों पर जांच कर सैंपल लिए राजस्व और पुलिस अमला भी मौजूद रहा

मक्सी में खाद औषधि प्रशासन विभाग एवं राजस्व और पुलिस के संयुक्त दल ने मक्सी में दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच की। जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा त
टटवाड़े ने बताया कि कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के नेतृत्व निर्देशन में खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जिले में लगातार चल रहा है इसी क्रम में मक्सी में भी हमारे द्वारा जांच की गई और सेम्पल की कार्रवाई संपन्न की गई। उन्होंने बताया कि टीम के द्वारा बस स्टैंड के शिव रेस्टोरेंट से मावा बर्फी का सैंपल लिया गया महावीर रेस्टोरेंट से बर्फी का सैंपल लिया गया केशव स्वीट्स से फाफड़ा का सैंपल लिया गया शर्मा मावा भंडार से मावा का सैंपल लिया गया और मक्सी की श्रीधी दूध डेरी से दूध घी पनीर और दही का सैंपल लिया गया इस दौरान नया तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया मक्सी टी आई भीम सिंह पटेल पटवारी और खाद्य औषधि विभाग का स्टाफ मौजूद रहा श्रीमती टटवाड़े ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा के आप अपनी दुकानों पर शुद्ध पदार्थ का विक्रय करें। किसी प्रकार की कोई मिलावट न करें उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी हमारी टीम लगातार आगे भी जांच करती रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |