उज्जैन पुलिस ने होटल में जुआ खेलते 14 जुआरी पकडे▪️क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,शहर की प्रसिद्ध होटल में बड़े स्तर पर चल रहा था जुआ▪️इन्दौर, देवास, रतलाम एवं उज्जैन के 14 जुआडी पुलिस गिरफत में

उज्जैन पुलिस ने

▪️होटल में जुआ खेलते 14 जुआरी उज्जैन पुलिस द्वारा पकडे गये
▪️क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता।
▪️शहर की प्रसिद्ध होटल में बड़े स्तर पर चल रहा था जुआ।
▪️इन्दौर, देवास, रतलाम एवं उज्जैन के 14 जुआडी पुलिस गिरफत में ।
▪️ आरोपियों के कब्जे से नगदी रुपये 7,53,000/-, 15 मोबाईल फोन, जुआ सामग्री सहित कुल 07 वाहन जप्त ।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में संपत्ती संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों का पता लगाने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) महोदय श्री नितेश भार्गव, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) महोदय गुरूप्रसाद पराशर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम योगेश तोमर के नेतृत्व में क्राईम टीम नें नागझिरी क्षेत्र स्थित होटल हिमालया ग्रीन में दबिश देकर कुल 14 जुआरियों पर कार्यवाही की है जिसमें भारीमात्रा में नगदी बरामद की गई है।

▪️ पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –
दिनांक 17.11.2024 को क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई कि नागझिरी क्षेत्र में देवास रोड पर होटल खानाखजाना मक्खनवाला के ऊपर स्थित होटल हिमालया ग्रीन के रूम नम्बर 107 में उज्जैन, देवास, रतलाम एवं इन्दौर के जुआरी एकत्र होकर विगत कुछ दिनों से जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर विश्वसनीय होने से मुखबिर की सूचना से पुलिस आधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जिन्होंने ठोस कार्वाही करने के निर्देश प्रदान किये ।
क्राईम की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान देवास रोड पर होटल खानाखजाना मक्खनवाला के ऊपर स्थित होटल हिमालया ग्रीन के रूम नम्बर 107 पर दबिश दी गई। होटल तलाशी के दौरान उक्त स्थान पर इन्दौर, देवास, रतलाम एवं उज्जैन के 14 जुआरी जुआ खेलते पाये गये। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मे नगदी कुल रुपये 7,53,000/-,(07लाख, 53 हज़ार), 15 मोबाईल फोन, ताश-पत्ती जुआ सामग्री सहित 05 – चार पहिया वाहनों तथा 02 दो पहिया वाहन विधिवत जप्त किये गये हैं।
कार्यवाही पर थाना नागझिरी में अपराध क्र 240/24 धारा 3 सार्वजनिक द्युत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपीयों का अपराधिक रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है। होटल संचालक व होटल कर्मचारीयों की भूमिका की जाँच की जा रही है।

▪️ आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड-

1. धीरज सिसोदिया उर्फ महादेव पिता रतनलाल सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी म.न. 78 पीपलियाहाना इन्दौर थाना तिलकनगर इन्दौर
अपराधिक रिकार्ड- इसके विरुद्ध जुआ एक्ट व मार-पीट के कुल 04 अपराध विभिन्न थानों में पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

2. प्यारे मियां उर्फ प्यारे मोहन पिता हैदर पटेल जाति नायता मुसलमान उम्र 40 साल निवासी मकान नम्बर 52
ग्राम तराना बाना सांवेर जिला इन्दौर अपराधिक रिकार्ड- इसके विरुद्ध जुआ एक्ट के कुल 02 अपराध विभिन्न थानों में पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

3. खुमानसिंह पिता भारत सिंह चौहान उम्र 45 साल निवासी 114 शुभमश्री कालोनी रतलाम थाना स्टेशन रोड दो बत्ती रतलाम,
4. कमलेश राव पिता यशवंत राव मराठा उम्र 45 साल निवासी 68 हरिओम विहार तारामण्डल के पास थाना
नानाखेडा उज्जैन मूल निवास भुट्टा चौराहा वार्ड नम्बर 8 भावसार धर्मशाला के सामने थाना सांवर जिला इन्दौर,
5. दिलीप राजपूत पिता राधेश्याम राजपुत उम्र 40 साल निवामी ग्राम खेडी मिहोद थाना मानपुर जिला इन्दौर,
6. युसूफ पटेल पिला गनी पटेल उम्र 48 माल निवासी ग्राम मगर खेड़ा थाना बाणगंगा जिला इन्दौर,
7. पंकज पिता मोतीराम जैन उम्र 45 साल निवासी ग्राम पालिया थाना हातोद जिला इन्दौर,
8. कादर खान पिता कमरुद्दीन उम्र 41 साल निवासी मकान नम्बर 79 गली नम्बर 3 फाजलपुरा थाना चिमनगंज मण्डी उज्जैन,
9. अम्बाराम पिता नखन पटेल उम्र 38 माल निवासी मकान नम्बर 45/3 गांगरदी टिंगरिया गोगा थाना ओद्योगिक क्षेत्र देवास।
10. दिलावर शाह पिता नासिर शाह उम्म्र 41 साल निवासी मकान नम्बर 11/1 महेश बुक डिपो के पास न्यू आलापुरा जूनी इन्दौर थाना रावजी बाजार इन्दौर,
11. राकेश मोलकी पिता रणछोड सोलंकी उम्र 32 साल निवासी ग्राम खेडी सीहोद थाना मानपुर जिला इन्दौर,
12. गहूल प्रजापत पिता गंगाप्रसाद प्रजापत उम्र 32 माल निवासी मकान नम्बर 52 एम आर 10 चौराहा थाना हीरानगर इन्दोर
13. मंजीव गुप्ता पिता प्रकाशदत्त गुप्ता उम्र 54 साल निवासी मकान नम्बर 110 राजेन्द्र नगर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर 14. शहजाद खान पिता शेरखां उम्र 43 साल निवासी म न 244 चौहान नगर थाना तिलकनगर इन्दौर

नोट- शेष आरोपीयों का आपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकाली जा रही है।
▪️ सराहनीय कार्य-
निरीक्षक विवेक कानौडिया, उ.नि प्रतीक यादव, महेश जाट, रूपेश विडबाल, कृपाशंकर, कुलदीप भारद्वाज, अनिल पंचोली, गुलशन चौहान, राहुल पांचाल सैनिक सुनील ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#mppolice #ujjainpolice #ujjaincity #police

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |