शाजापुर जिला चिकित्सालय का अधिकारी करेंगे निरीक्षण,कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला मुख्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी निर्धारित दिवसों में चिकित्सालय का भ्रमण कर ओपीडी, ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता, पैथालॉजी, एक्स-रे, दवा वितरण केन्द्र, एमसीएच भवन, ओपीडी, मेटरनिटी विंग, ओटी, एसएनसीयू तथा साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन कलेक्टर को देंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यपालन यंत्री लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग श्री व्ही.एस. चौहान माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार, जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया प्रथम एवं तृतीय मंगलवार, जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया द्वितीय एवं चतुर्थ मंगलवार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एम.एस. डेहरिया प्रथम एवं तृतीय बुधवार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्रीमती मेघा सुमन द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान प्रथम एवं तृतीय गुरूवार, प्रभारी श्रम पदाधिकारी श्री आर.के. चौहान द्वितीय एवं चतुर्थ गुरूवार, उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार, सहकारी संस्थाएं उपायुक्त श्री ओपी गुप्ता द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री भाक्या परमार प्रथम एवं तृतीय शनिवार, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती जेनीफर खान द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री अनमोल टोप्पो प्रथम एवं तृतीय रविवार, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री मनीषा वास्कले प्रत्येक माह के एक रविवार को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगी।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectoshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |