ऋण वसूली में पीछे रहने वाले समिति प्रबंधको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस दें – कलेक्टर एवं सीसीबी प्रशासक सुश्री बाफना

शाजापुर
—–

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की आगर मालवा स्थित बैंक शाखाओं एवं समितियों के क्रियाकलापों की समीक्षा आज कलेक्टर एवं प्रशासक सीसीबी सुश्री ऋजु बाफना ने की। कलेक्टर एवं प्रशासक सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि ऋण वसूली में सबसे पीछे रहने वाले समिति प्रबंधकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए नोटिस दें तथा नब्बे प्रतिशत से अधिक वसूली करने वाले प्रबंधकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा पत्र दें। इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव सहित आगर जिले के समिति प्रबंधकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज आगर मालवा जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि वसूली में रूची नहीं लेने के कारण आगर मालवा जिला पिछड़ रहा है। जिन समिति प्रबंधकों का वसूली प्रतिशत अत्यंत कम है, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर ने वसूली के लिए राजस्व विभाग से मदद प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम पंचायतों में बकायादारों की सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने सोयतकलां की तीनों समितियों सहित आगर, बड़ोद, नलखेड़ा, सुसनेर क्षेत्र की समितियों में नब्बे प्रतिशत से अधिक वसूली करने पर प्रबंधकों की प्रशंसा की।

बैठक में कलेक्टर ने सहकारी समितियों की आय बढ़ाने के लिए ऋण वितरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण औपचारीकरण योजना (पीएमएफएमई) सहित शासन के विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण वितरण करें। पीएमएफएमई योजना के लिए उद्यानिकी विभाग से संपर्क करें। साथ ही बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर संचालन के लिए ही ऋण वितरित करें।

कलेक्टर ने उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीन से ही करने के लिए कहा। साथ ही प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटराईजेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 30 नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectoshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |