खाद के लिए अफसर के पैरों पर गिरे अन्नदाता, फिर भी लौटे खाली हाथ

नर्मदापुरम : प्रदेश भर में खाद का संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। खाद की तलाश में किसान एक शहर से दूसरे शहर में भी चक्कर काटने को मजबूर हैं। कहीं खाद लेने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है तो कहीं किसान धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करने को विवश हो रहे हैं।

सोमवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा कस्बा में किसान सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर चक्काजाम भी किया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो लहलहाते फसल के सपने देख रही आंखों पर खाद संकट के आंसू न आएं, इसलिए अन्नदाता एसडीएम सरोज सिंह परिहार के सामने नतमस्तक हो गए। एसडीएम का कहना है कि खाद की कोई कमी नहीं है। कृषि अधिकारियों को भी खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

20 को लगेगी रेक, 300 मिट्रिक टन डीएपी मिलेगा

श्योपुर में नकद विक्री केंद्र से डीएपी सहित यूरिया एवं अन्य रासायनिक उवर्रक का वितरण किसानों को किया जा रहा है। श्योपुर केंद्र पर वर्तमान में 100 मिट्रिक टन डीएपी, 3500 मिट्रिक टन यूरिया तथा 200 मिट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता है। 20 नवंबर को लगने वाली रेक से श्योपुर को 300 मिट्रिक टन डीएपी एवं 200 मिट्रिक टन एनपीके मिल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |