MP अजब-गजब है! महिला ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु, SP ने दी थी अनुमति

छतरपुर  : अक्सर आपने सुना होगा कि मध्यप्रदेश अजब है और बड़ा गजब है.. लेकिन यहां के अधिकारी भी अजब-गजब हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले से निकलकर आया है, जहां पुलिस से प्रताड़ित महिला और उसके परिवार का है जहां उन्होंने आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी तो उन्हें बाकायदा उसकी रिसीविंग देते हुए अप्रत्यक्ष सहमति दे दी है। जो आवेदन अब सोशल मोडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 ●यह है पूरा मामला…

छतरपुर की एक महिला ने अपने पूरे परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला के आवेदन को स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक की मोहर लगाकर आवेदन स्वीकार कर लिए जबकि आवेदन में साफ लिखा है कि उसका आवेदन स्वीकार कर प्रार्थी व उसके परिवार को आत्महत्या की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।

बता दें कि हरपालपुर निवासी शोभा जरिया ने आवेदन के बताया कि हरपालपुर थानेदार पुष्पक शर्मा से पूरा परिवार परेशान है। थानेदार पुष्पक शर्मा सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाने के लिए दबाव बना रहे हैं इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायत ना काटने पर उनके परिजनों पर फर्जी केस लगा दिए और रात में 12–12 बजे तक थाने में बैठकर दबाव बनाकर शिकायत कटवाई ली, पीड़ित परिवार ने बताया कि वह हरपालपुर थानेदार पुस्तक शर्मा से बेहद परेशान है और न्याय के लिए दर भटकने के बाद भी कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इच्छा मृत्यु मांगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इच्छा मृत्यु का आवेदन दिया है जिस पर मोहर लगाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रिसीविंग भी मिल गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |