सावरकर पर टिप्पणी: कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, अब फिर दिया गया आदेश

महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत में राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा गया. हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन राहुल गांधी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने इसके पीछे कारण बताया कि उन्हें समन नहीं मिला.

दरअसल, सत्यकी सावरकर ने पुणे की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई एक शिकायत में कहा कि लंदन में मार्च महीने में गए राहुल गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि सावरकर ने एक किताब में मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई को लेकर खुशी जताई है. शिकायत में सत्यकी ने बताया कि राहुल गांधी ने सावरकर ने किताब में लिखा है कि उनके 5-6 दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी. इससे उन्हें बहुत खुशी हुई थी. इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि सावरकर ने ऐसा कहीं भी किसी किताब में नहीं लिखा है. इस मामले को लेकर विश्रामबाग पुलिस की प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई है.

23 अक्टूबर को जारी किया गया समन

इस मामले में 4 अक्टूबर को ज्वाइंट सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोल शिंदे की अध्यक्षता में सुनवाई के बाद राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का कहा गया था. इसके लिए 23 अक्टूबर को समन भी जारी किया गया था. ये सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई थी. लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का समन नहीं प्राप्त हुआ था.

मीडिया से बातचीत के दौरान सत्यकी सावरकर के वकील कोल्हटकर ने बताया कि सोमवार को उन्होंने कोर्ट में अपील की है कि राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |