शाजापुर जिले की ग्राम पंचायतों में 15 दिसम्बर तक मनरेगा कार्यों के लिए अभियान का आयोजन, लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति कॉल सेंटर नम्बर 07364-181 पर संपर्क करें

शाजापुर, 18 नवम्बर 2024/ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 15 दिसम्बर 2024 तक मनरेगा योजनांतर्गत हितग्राही मूलक निजी खेत तालाब, निजी खेत में फलोद्यान कार्यों के लिए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं सामुदायिक तालाब निर्माण कार्य स्थलों का चयन प्रथम चरण 14 नवम्बर से 30 नवम्बर 2024 तक किया जायेगा। इसी तरह द्वितीय चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 में मनरेगा प्रावधानों के अनुरूप कार्य स्वीकृति का विशेष अभियान चलाया जायेगा। इच्छुक एवं पात्र आवेदक उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के कॉल सेंटर नम्बर 07364-181 पर संपर्क कर मांग कर सकते हैं।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा मनरेगा प्रावधान अनुसार पात्र हितग्राहियों, कार्य स्थल चयन एवं स्वीकृति के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। प्रथम चरण (ग्राम स्तरीय) 14 नवम्बर से 30 नवम्बर 2024 तक के दल में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और जीआरएस को रखा गया है। इसी तरह द्वितीय चरण (विकासखण्ड स्तरीय) 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक के दल में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को नोडल अधिकारी, सहायक यंत्रियों को सहायक नोडल अधिकारी अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी मनरेगा को सहायक नोडल अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के उपयंत्री कलस्टर प्रभारी, एडीओ व पीसीओ सेक्टर प्रभारी जनपद पंचायत बनाया गया है। साथ ही संबंधित दलों को विभिन्न कार्यों से संबंधित दायित्व भी सौंपे गये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |