मेट्रो रेल स्टेशन के लिए बनाया जाएगा मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन प्लान। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

इंदौर में मेट्रो रेल के स्टेशनों तथा उसके आसपास के क्षेत्र में यात्रियों तथा संबंधित क्षेत्र के निवासियों आदि के लिए सुविधायें विकसित करने के मद्देनजर मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन प्लान तैयार किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ली गई मेट्रो स्टेशनों की लोकल एरिया प्लानिंग की बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री दिव्यांक सिंह सहित मेट्रो कंपनी के अधिकारी आदि मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि मेट्रो रेल परियोजना का कार्य तेजी से जारी है। मेट्रो रेल के स्टेशन भी निर्मित किये जा रहे हैं। मेट्रो रेल स्टेशन में यात्रियों तथा इसके आसपास के नागरिकों के लिए पार्किंग, कनेक्टिविटी और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करना है। इसके लिए मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन प्लान तैयार किया जाना होगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि यह प्लान अति शीघ्र तैयार कर लिया जाए। प्लान को कार्य रूप में परिणीत करने के लिए वित्तीय संसाधनों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि यह प्लान तैयार कर मंजूरी के लिए राज्य शासन को भेजा जाएगा। प्लान में मौजूदा संसाधनों को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#metro
#indoremetro
#metrotrain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |