शाजापुर।।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग के जिम्नास्टिक प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे जिम्नास्टिक प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडी श्री कार्तिक मालवीय ने 68वी राज्यस्तरीय शालैय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 05 नवंबर से 09 नवंबर 2024 तक उज्जैन मे आयोजित अण्डर-14 बालक वर्ग वाल्टिंग टेबल पर कास्य पदक एवं म.प्र. अमेच्यूचर जिम्नास्टिक ऐसोसिऐषन द्वारा 10 एवं 11 नवंबर 2024 को इंदौर मे आयोजित ओपन राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कास्य पदक वाल्टिंग टेबल मे प्राप्त हुआ एवं जिम्नास्टिक सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता मे श्री अक्षत कुमावत को रोमन रिंगस मे कास्य पदक प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर खेल विभाग के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा इन खिलाड़ियों का सम्मान कर इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई।
#madhyapradesh
#sports
#shajapur
#शाजापुर