कलेक्टर के निर्देश पर स्ट्रीट फूड विशेषकर चायनीस फूड की जाँच. खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई.

कलेक्टर के निर्देश पर स्ट्रीट फूड विशेषकर चायनीस फूड की जाँच.

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इंदौर शहर में बिकने वाले स्ट्रीट फूड विशेषकर चायनीस फूड के साथ परोसे जाने वाले विभिन्न प्रकार की सॉस एवं चीज़ की जांच हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देशों के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में आज स्ट्रीट फूट विशेषकर चायनीस फूड के साथ परोसे जाने वाले विभिन्न प्रकार की सॉस एवं चीज़ की सघन जाँच की गयी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा मेघदूत चौपाटी, विजय नगर में विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स की सघन जांच की गई तथा टीम द्वारा खाद्य पदार्थ जैसे – मेंयोनीस,चीज़,गार्लिक सॉस, पिज्जा,टॉपिंग चीज़ एंड चिली,टोमेटो कैचप,सेज़वान सॉस,पास्ता पिज्जा सॉस,पिज़्ज़ा टॉपिंग क्रिमी टोमेटो आदि के कुल 08 नमूने जाँच हेतु लिए गए।
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में सेज यूनिवर्सिटी स्थित मेस एवं कैंटीन का निरीक्षण जाँच टीम द्वारा किया गया। टीम द्वारा केंटीन से रेड चिल्ली सॉस,जीरावण मसाला,विनेगर, हक्का नूडल्स के कुल 04 नमूने तथा मेस से तुअर दाल एवं सौफ के कुल 02 नमूने लिए गए । जाँच के दौरान परिसर में कमियाँ भी पाई गई, जिनमें सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। जाँच हेतु लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा,जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। आम नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सतत् कार्रवाई जारी रखी जायेगी।

#JansamparkMP
#इंदौर
#indore
#FoodSecurity
Food Safety and Standards Authority of India

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |