अधिक किराया लेने और क्षमता से अधिक सवारी पाये जाने पर 20 वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई

इंदौर से सागर और भोपाल रुट पर चलने वाली यात्री बसों की सघन चेंकिंग।

इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों/बसों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र आदि चेक किये जा रहे हैं। बसों में ओवरलोडिंग,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज विशेष रूप से नवलखा बस स्टैंड से संचालित बसों की चेकिंग की गई। इंदौर से सागर,इंदौर से भोपाल रूट की बसों की भी चेकिंग की गई । यात्रियों से अधिक किराया लेने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने,परमिट शर्तों का उल्लंघन करने,बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 20 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया । इस दौरान वाहन संचालकों से 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

#JansamparkMP
#इंदौर
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |