खरगोन में भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत, पांच लोग घायल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन शहर के डायवर्सन रोड़ पर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है, स्कॉर्पियो और ईको वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिस में ईको वाहन में सवार 7 लोगों में से दो की घटना स्थल पर मोत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईको वाहन डायवर्सन रोड़ से जवाहर मार्ग की तरफ मूड रहा था, जबकि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में गायत्री मंदिर की ओर से बावड़ी की ओर जा रही थी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हुए हैं।

घायलों ने बताया कि ग्राम डालकी से बराती ईको वाहन से बुरहानपुर जा रहे थे और खरगोन शहर के जवाहर मार्ग के तिराहे पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो वाहन से टक्कर हो गई। वहीं स्कॉर्पियो वाहन सेंधवा एसडीएम का बताया जा रहा है। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसडीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |