चुनाव से पहले दिल्ली में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल झा AAP में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका लगा है. बीजेपी नेता अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा की पार्टी में ज्वाइनिंग कराई. साथ ही जहां एक तरफ बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ आप के नेता और मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

अनिल झा ने पार्टी में शामिल होने के मौके पर कहा, मेरा सौभाग्य है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक न्याय के लिए जो काम किए, मैं उनका और उनकी पार्टी का धन्यवाद देता हूं कि तकरीबन 1600 कच्ची कालोनियों में जहां पूर्वांचली रहते हैं, वहां की बच्चियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिल रही है. मैं 32 साल एक पार्टी में रहा हूं लेकिन अरविंद केजरीवाल जी से प्रभावित होकर आप ज्वाइन कर रहा हूं. उन्होंने इतना काम किया.

केजरीवाल ने अनिल झा का किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को पार्टी में शामिल करने के मौके पर कहा, अनिल झा का स्वागत करता हूं. उन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए बड़ा काम किया. उत्तर प्रदेश और बिहार में जब हमारे भाइयों को अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिलता है तो वो दिल्ली आते हैं. वो दिल्ली में घर नहीं ले पाते हैं तो कच्ची कालोनियों में ही बस गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने उन पर सिर्फ राजनीति ही की है.

जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना तो अधिकारियों ने कहा कि वहां विकास नहीं हो सकता, कोर्ट की अड़चन है, लेकिन हमने वहां 2015 से सीवर, पानी की लाइन डाली, विकास कार्य किए, 1700 में से 1650 कालोनियों में पानी की सप्लाई पहुंचा दी है. ये सभी काम हमारी सरकार बनने के बाद हुए. वहां जमीन के रेट कम थे अब बढ़ गए हैं. साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने केवल धोखा ही दिया, पूर्वांचल का वोट लेने के लिए बीजेपी नेताओं ने कहा था कि रजिस्ट्री खोल रही है लेकिन ऐसा नहीं किया. हम उनको धोखा नहीं देते, अभी और काम करना है.

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या कहा?

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कहा, दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले कई महीनों से उन पर ईडी और आयकर की रेड डाली गई. इससे ये साबित हो गया कि बीजेपी हार चुकी है, इसलिए ईडी सीबीआई का सहारा लिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें हैं. एक राज्य सरकार और एक केंद्र सरकार, दोनों के पास शक्तियां और रिसोर्सेज हैं. केंद्र सरकार के पास असीम शक्ति है. दिल्ली सरकार के पास तो कम शक्ति हैं, लेकिन आज मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि आपने पूर्वांचल समाज के लिए क्या काम किए? एक काम गिना दें जो आपने किए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |