महाराष्ट्र चुनावः ‘खजाने’ से भरा था ट्रक, पुलिस ने रोका तो देखकर उड़ गए होश

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के लिए महज चार दिन का समय बचा हुआ है. 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. यही कारण है कि वोटिंग से ऐन वक्त पहले पुलिस के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क बनी हुई हैं. इसी को देखते हुए पुलिस जगह-जगह पर चेंकिग कर रही है. इसी दौरान मुंबई पुलिस ने एक ट्रक से आठ हजार किलो चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर इनकम टैक्स और चुनाव आयोग की टीम मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार मानखुर्द पुलिस वाशी चेक नाके के पास नाकाबंदी किए हुए थी. जहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी की जा रही थी. तभी वहां से ट्रक गुजरा जिस पर शक होने के चलते उसे रोका गया. पुलिस अधिकारियों द्वारा जब ट्रक की तलाशी की गई तो सबके होश उड़ गए.

करोड़ों की चांदी ट्रक से बरामद

ट्रक के पीछे के जब गेट खोले गए तो पुलिस भी हैरान रह गई. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा ट्रक चांदी से भरा हुआ था. इस चांदी का जब वजन कराया गया तो पता चला कि कुल वजन 8,476 किलोग्राम है. इतनी चांदी की बाजार में कीमत लगभग 79 करोड़ 78 लाख 21 हजार 972 रुपए है. इतनी बड़ी मात्रा में चांदी देख पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जांच में जुटी इनकम टैक्स और चुनाव आयोग की टीम

ड्राइवर से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि वह चांदी किससे और कहां से लेकर आया? किसे और कहां डिलीवर करने जा रहा था? वहीं पूरे मामले में इनकम टैक्स और चुनाव आयोग की टीम मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि यह चांदी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध संपत्ति की तस्करी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर इस चांदी के वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाते हैं तो यह जब्त कर ली जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |