नीमच में खनिज विभाग ने की रेत के अवैध उत्‍खनन पर बड़ी कार्यवाही, गांधीसागर डैम से तीन बोट एवं एक जहाज जप्‍त

नीमच।।
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा के मार्गदर्शन में एस.डी.एम. मनासा एवं खनिज विभाग द्वारा गांधीसागर डैम से रेत का अवैध उत्‍खनन करने वालों के विरूद्ध बुधवार को कार्यवाही कर रेती का अवैध उत्‍खनन करते पाए जाने पर तीन बोट एवं एक जहाज जप्‍त किया गया है।
👇ख़बर की वीडियो देखें👇

जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान ने बताया, कि बुधवार को एस.डी.एम. श्री पवन बारिया, सहायक खनिज अधिकारी श्री गजेंद्र डाबर, तहसीलदार रामपुरा श्री मुकेश निगम की टीम ने राजस्‍व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार एवं होमगार्ड सैनिकों के साथ मनासा क्षैत्र के राजपुरा में गांधीसागर डूब क्षेत्र में आकस्मिक जांच कार्यवाही की गई। इसके लिए एक दल सड़क मार्ग से राजपुरा डैम के किनारे पहुंचा और दूसरा दल स्‍पीड बोट एवं स्‍टीमर से जल मार्ग से होते हुए राजपुरा पहुंचा। दोनों दलों द्वारा संयुक्‍त रूप से पानी के अंदर नांव पर स्‍थापित मशीन के माध्‍यम से रेत निकालने वाली तीन नांवों को जप्‍त किया गया। साथ ही अवैध उत्‍खनन में प्रयुक्‍त एक जहाज पाये जाने पर टीम द्वारा नांवों एवं जहाज को जप्‍त किया गया है। साथ ही पानी के किनारे रेत छानने हेतु लगे हुए तीन छनने भी नष्‍ट करवाये गये हैं। जांच दल द्वारा सभी नांवों को मशीनों सहित मय जहाज के जलमार्ग से स्‍टीमर की मदद से रामपुरा लाकर मतस्‍य केंद्र में रखा गया है। कार्यवाही के दौरान जप्‍त नांवों, मशीनों एवं जहाज का कोई भी मालिक समक्ष में नहीं आया है। खनिज विभाग द्वारा प्रकरण की विवेचना कर अर्थदण्‍ड हेतु प्रकरण कलेक्‍टर नीमच को प्रस्‍तुत किया जावेगा।


#MineralDeptMP
#JansamparkMP
#Neemuch
#नीमच

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |