मैं मर भी गया तो लौटकर बुधनी में लूंगा जन्म- शिवराज सिंह चौहान

बुधनी : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधनी विधानसभा के ग्राम चकल्दी, भेरूंदा व गोपालपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में जनता को वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भेरूंदा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बुधनी सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है। यहां की जनता से मेरा रिश्ता स्नेह और आत्मीयता का है। मैं अपने परिवार के बीच आया हूं और पूरा परिवार बुधनी विधानसभा है, मैं मर भी गया तो लौट कर फिर इस बुधनी विधानसभा में जन्म लूंगा। महिला और बुजुर्गों की सेवा करूंगा, कांग्रेस ने कभी विकास के कामों के बारे में सोचा ही नहीं, सारे विकास के काम बीजेपी सरकार ने किए है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशी को एक आम कार्यकर्ता बताते हुए जनता को रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट कर विजय बनाने की बात कही।

वही कहा कि रमाकांत भार्गव के विषय में कांग्रेस के लोग सूर्ररी छोड़ते हैं। क्या कभी किसी भी व्यक्ति का कुछ बिगाड़ा रमाकांत भार्गव जी ने किया है क्या कुछ, जनता हमारा परिवार है, जनता की मैं पूजा करता हूं, बहनें लक्ष्मी, भाई देवता है और बच्चे राम कृष्ण के समान है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |