भारत पर निर्भर थे ट्रंप और हैरिस, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावा

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दौरान निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं कमला हैरिस भारत पर निर्भर थे। ग्वालियर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यादव ने कहा कि दुनिया की सभी महाशक्तियां भारत के साथ जुड़ना चाहती हैं। यादव ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री शुभंकर हैं और भारत ने दुनिया को अपने लोकतंत्र की ताकत भी दिखाई है। आज कोई भी बड़ी महाशक्ति भारत के साथ जुड़ने में अपना फायदा देखती है। हमने ये अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में देखा है कि चाहे ट्रंप हों या हैरिस हों, दोनों भारत पर निर्भर थे। हमें खुशी है कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित ट्रंप निजी तौर पर मोदी जी के मित्र रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति भी भारत की ओर ही देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत में मोदी की लोकप्रियता की गहराई को कोई भी माप नहीं सकता, इसी के परिणामस्वरूप उन्होंने देश में 60 वर्षों के अंतराल के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश में बुधनी तथा विजयपुर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति आशा जताई।

वहीं बुधनी और विजयपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट में लोग विकास के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विजयपुर से भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस से छह बार विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। यादव ने कहा कि रावत ने मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र का विकास करने में विफल रहने के कारण कांग्रेस छोड़ दी और विकास के लिए भाजपा में शामिल हो गए। राज्य के वन मंत्री रावत के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा सीट रिक्त हो जाने से यहां उपचुनाव होने हैं। इससे पहले रविवार शाम को यादव ने विजयपुर विधानसभा सीट पर रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |