छतरपुर में किसानों पर खाद पर्ची फेंकने वाले कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में किसानों के साथ अमर्यादित आचरण करने वाले एमपी एग्रो के कर्मचारी अमन सैनी को तत्काल प्रभाव से सेवा से प्रथक कर दिया है। तो वहीं जिला प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही किसानों को सुगमता से खाद बीज और उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में लापरवाही बरतने पर छतरपुर शहर के सटई रोड़ पर स्थित डबल लॉक अंतर्गत खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर एमपी एग्रो के प्रबंधक राजेंद्र सिरोठिया एवं वॉचमैन अमन सेनी (संविदा) पर कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार एडीएम मिलिंद नागदेव द्वारा प्रबंधक को दायित्व में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 18 नवम्बर को समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही वॉचमैन द्वारा भी खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर इनकी संविदा समाप्ति के विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |