मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में मक्सी के पत्रकार हुए सम्मानित नए अध्यक्ष को पदाधिकारी ने दी बधाई

मक्सी।।
शाजापुर जिले के शुजालपुर में स्थानीय निर्मल श्री गार्डन के पंडित बाल कृष्ण शर्मा नवीन सभागार में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का 25 वा प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमे प्रदेश भर से बड़ी संख्या में हमारे श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए । आयोजन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित 21 सूत्रीय मांगे रखी गई। और आयोजन में वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज जैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया और सुजालपुर के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक सक्सेना चिंटू को समझी पत्रकार संघ का शाजापुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
👇कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य की वीडियो देखें👇


इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदोरिया के द्वारा की गई इस दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत भाजपा नेता योगेंद्र सिंह बंटी बना जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह बंटी,कालापीपल नगर परिषद अध्यक्ष जे पी अग्रवाल, पोलायकलां नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार,कालापीपल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत रामवीर सिंह सिकरवार कांग्रेस नेत्री श्रीमती रचना जैन सहित संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी मंचासिन थे। प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने संगठन का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर खन्ना ने तथा आभार प्रदेश कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में स्वागत भाषण तत्कालीन जिला अध्यक्ष मनोज जैन दिया

मक्सी के पत्रकार हुए सम्मानित,
इस आयोजन में मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा के नेतृत्व में करीब 25 पत्रकार जिनमे वरिष्ठ पत्रकार भरत पटेल शहजाद खान साकिर खान मलोटी इशाक खान इकबाल खान अर्पित परमार दीपक जैन डॉ सुरेश गुर्जर नितेश जैन सुभाष जैन सतीश धारीवाल अनिल खामोरा दीपक पटेल मनोज जोशी नावेद खान मूषब खान शिवा लोधी संजय राठौर यासीन खान ,प्रवीण भावसार समद खान पिंटू सिंह देवड़ा करण मालवीय सचिन कलमोदिया दिलशाद खान का सम्मिलित हुए जिनका प्रतीक चिन्ह देकर और एक उपहार देकर मंच पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार और पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ भदोरिया ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मक्सी ब्लॉक इकाई के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना और नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मनोज जैन को पुष्प माला पहनकर बधाई भी दी गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |