एक ही देश में सारे शतक जमाने वाला बल्लेबाज, जो बना ऐसा करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

आपने शतक मारने वाले बल्लेबाज तो खूब देखे होंगे. हर देश में शतक लगाने वाले भी देखे होंगे. लेकिन, क्या कभी ऐसा बल्लेबाज देखा है, जिसने अपने हर शतक की स्क्रिप्ट एक ही देश में लिखी है. कम से कम उसके T20 इंटरनेशनल करियर की कहानी तो ऐसी ही है. T20 इंटरनेशनल में उस बल्लेबाज ने अब तक जितने भी शतक जड़े हैं, वो एक देश में हैं और एक ही टीम के खिलाफ भी लगे. बड़ी बात ये है कि इस दिलचस्प रिकॉर्ड को बनाने वाला वो दुनिया का पहला बल्लेबाज है, जिसका नाम है फिल साल्ट.

फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज में जड़ा तीसरा T20I शतक

फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में शानदार शतक लगाया. उन्होंने 103 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे, ये उनके T20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा. साथ ही वेस्टइंडीज में और वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया भी तीसरा शतक रहा.

पिछली 5 पारियों में जड़े तीनों शतक

फिल साल्ट का T20 करियर 34 मैचों का है. लेकिन, इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर उन्होंने 10 मैच खेले हैं और उसमें 83 की औसत से 581 रन बनाए हैं, जिसमें उनके T20 इंटरनेशनल करियर के तीनों शतक शामिल हैं. बड़ी बात ये है कि ये तीनों शतक उन्होंने वेस्टइंडीज में, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली पिछली 5 पारियों में जमाए हैं.

कब-कब जमाया वेस्टइंडीज में शतक?

वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर T20 शतक जड़ने की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हुई थी. इसके बाद दूसरा T20 इंटरनेशनल शतक साल्ट ने 19 दिसंबर 2023 को जड़ा और अब तीसरा शतक उन्होंने 9 नवंबर 2024 को जड़ा. यानी एक साल के अंदर उन्होंने अपने तीनों T20 इंटरनेशनल शतक से दुनिया को रूबरू कराया है.

दूसरे T20 इंटरनेशनल के बाद जब फिल साल्ट से इस बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज में बैटिंग करना पसंद है. वैसे भी वेल्स में जन्में फिल साल्ट का बचपन का वेस्टइंडीज में ही बीता है. उन्होंने क्रिकेट के गुर वहीं सीखे हैं और वहीं क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं. ये एक बड़ी वजह हो सकती है, उन्हें वेस्टइंडीज के पिचों के रास आने की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |