Pushpa 2: वो लिस्ट, जिसे देखकर दुखी हो गए थे Allu Arjun, फिर ‘पुष्पा राज’ बनकर बदल दिया इतिहास

अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है. ये अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को 2021 में आई उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए दिया गया था. इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. पर जब उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता तो तेलुगु फिल्मों की चर्चा पूरे देश में होने लगी थी. अब अल्लू ने बताया है कि आखिर क्यों वो नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहते थे.

बालकृष्ण के टॉक शो ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके’ का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन नेशनल अवॉर्ड को लेकर अपने विचार साझा करते नज़र आ रहे हैं. टॉक शो के लेटेस्ट प्रोमो में बालकृष्ण अल्लू अर्जुन से सवाल करते हैं, “जब आपको नेशनल अवॉर्ड मिला तब आपको कैसा महसूस हो रहा था?

इसलिए जीतना चाहते थे ये अवॉर्ड

इस सवाल पर अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैंने बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट चेक की थी. मुझे पता चला कि किसी भी तेलुगु शख्स ने इसे हासिल नहीं किया है. मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ. फिर मैंने फैसला किया कि मैं इसे हासिल करूंगा.”

प्रोमो में दिख रहा है कि शो में कुछ देर बाद अल्लू अर्जुन की मां निर्मला अल्लू भी वहां पहुंचती हैं और उनके बारे में बातें करती हैं. शो के दौरान अल्लू महिलाओं के साथ होने वाली नाइंसाफी पर भी बातें करते दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि एक चीज़ जो उन्हें गुस्सा दिलाती है, वो है महिलाओं के साथ नाइंसाफी. ये इंटरव्यू अहा पर 15 नवंबर को ऑन एयर होगा. खास बात ये है कि 15 नवंबर को ही पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज़ होने की बात कही जा रही है.

पुष्पा 2 का इंतजार

पुष्पा और पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है. इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी नजर आएंगे. फिल्म 5 दिसंबर को को बड़े पर्दे पर आने वाली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |