चाहे बिजली हो जाए गुल, CCTV पड़ जाए बंद, फिर भी चोरों को पकड़ लेगा ये जुगाड़

आजकल की दुनिया में सेफ्टी सबसे अहम मुद्दा है. चाहे घर हो, दुकान हो, या ऑफिस, सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए CCTV कैमरे का इस्तेमाल अब आम बात हो गई है. लेकिन अगर कभी बिजली चली जाए या सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाए, तो ऐसे में क्या करें? अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि मार्केट में ऐसा ऑप्शन है, जो बिजली गायब होने या सीसीटीवी कैमरा बंद होने पर भी आपके घर और दुकान की हिफाजत करेगा. जिस ऑप्शन की हम बात कर रहे हैं वो बैटरी से चलने वाला सीसीटीवी कैमरा है.

बैटरी से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे का जुगाड़ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह मुश्किल हालात में चोरों का पता लगाने में काम आ सकता है. बैटरी से चलने वाले कैमरे वायरलेस होते हैं. ये कैमरे बिजली के बिना भी काम करते हैं और हर जगह आसानी से लगाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि बैटरी से चलने वाले CCTV कैमरे कैसे सेफ्टी में मदद कर सकते हैं.

बिना बिजली काम करेंगे ये कैमरे

बैटरी से चलने वाले CCTV कैमरे किसी भी आम CCTV कैमरे की तरह ही काम करते हैं, लेकिन इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती. ये कैमरे बैटरी से चलते हैं और किसी भी बिजली के कनेक्शन के बिना अपनी पूरी ताकत से काम करते हैं. अगर आपके इलाके में बिजली की समस्या है, तो ये कैमरे आपके लिए बहुत काम के हो सकते हैं.

सीसीटीवी कैमरा की बैटरी

इन कैमरों की बैटरी कुछ महीने के लिए चल सकती हैं. कुछ बैटरी पावर्ड कैमरा सिस्टम में चार्ज करने का ऑप्शन मिलता है, तो कुछ में बैटरी को बदला जाता है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैमरे का इस्तेमाल कितनी बार करते हैं.

वायरलेस रिकॉर्डिंग और स्टोरेज

ये कैमरे Wi-Fi के जरिए कनेक्ट होते हैं, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग स्टोर करने के लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं होती. आप इन्हें क्लाउड पर भी स्टोर कर सकते हैं. अगर आप फुटेज को लोकली स्टोर करना चाहते हैं, तो माइक्रो एसडी कार्ड में भी रिकॉर्डिंग को सेव कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |