जबलपुर में मेडिकल कॉलेज अधीक्षक के बेडरूम में मिले दो कबर बिज्जू, इन्हें देख डॉक्टर के उड़े होश

जबलपुर । नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर के अधीक्षक के घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो कबर बिज्जू उनके शयनकक्ष तक पहुंच गए।

कबर बिज्ज्जुओं का रेस्क्यु कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया

अजीब तरह के दिखने वाले जानवर को देखते स्वजन घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए। तुंरत ही सर्प व वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने कबर बिज्ज्जुओं का रेस्क्यु कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

शयन कक्ष में एक बिल्ली की तरह दिखाई देने वाला जानवर दिखाई दिया

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा के शासकीय निवास पर शुक्रवार को सुबह छह बजे उनके शयन कक्ष में एक बिल्ली की तरह दिखाई देने वाला जानवर दिखाई दिया जिससे वे घबरा गए।

तत्काल ही सुरक्षात्मक तरीके से दोनों कबर बिज्जुओं को पकड़ लिया

कबर बिज्ज्जुओं के मिलने की सूचना उन्होंने तत्काल उन्हें दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि अजीब सा दिखने वाले जानवर कबर बिज्जू थे। तत्काल ही सुरक्षात्मक तरीके से दोनों कबर बिज्जुओं को पकड़ कर वन विभाग के रेस्क्यु दल प्रभारी गुलाब सिंह परिहार काे सूचित किया और उनके निर्देश पर बरगी के जंगल में छोड़ दिया गया।

गनीमत रही कि कबर बिज्जु ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया

ये गनीमत रही कि कबर बिज्जु ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। क्योंकि ये इतने घातक होते है कि इनके काटने से खतरनाक हाइड्रोफोबिक रैबीज तक हो सकता है। कबर बिज्जुओं के पकड़े जाने ने मेडिकल अधीक्षक सहित स्वजनों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए कबर बिज्जु में नर और मादा थी।

मुर्दा खोर होते हैं कबर बिज्जु, काटने पर रैबीज का खतरा

सर्पविशेषज्ञ गजेंद्र दुबे बताते हैं कि कबर बिज्जु को मुर्दा खोर भी कहते हैं। श्मशानों और कब्रिस्तान में जाकर मृत बच्चों के शवों को खोदकर निकाल कर खा लेता है। इसीलिए इसे मुर्दाखोर कहते हैं।

इनके काटने पर हाइड्रोफोबिक रैबीज का ख़तरा रहता है

कबर बिज्जु के काटने पर हाइड्रोफोबिक रैबीज का ख़तरा रहता है। इनका वैज्ञानिक नाम बुल्पैस बेंगालेसिस भी है। ये एक लोमड़ी की प्रजाति का जानवर है।

ये जीव सर्वाहारी होता है, जो रात में ज्यादा सक्रिय रहता है

ये ज्यादातर तालाबों के किनारे लंबी सी गुफाएं बनाकर रहते हैं। ये जीव सर्वाहारी होता है। रात में ज्यादा सक्रिय रहता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |