ऐतिहासिक इमारत में हुई हैलोवीन पार्टी का विरोध,कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक इमारत में आयोजित हैलोवीन पार्टी के मामले में अभी तक पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है, इसके बाद इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार विरोध प्रदर्शन के जरिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है,आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए, ऐतिहासिक इमारत में आयोजित हुई हैलोवीन पार्टी के मामले में जांच और मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही कांग्रेस का आरोप है की हैलोवीन पार्टी में भाजपा नेता अक्षय कांति बम भी शामिल हैं लेकिन दबाव के चलते पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत,नगर निगम में हुए 150 करोड़ के फर्जी बिल का मामला और शहर में लगातार बढ़ते अपराध के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की मांग की है।  कांग्रेसियों के ज्ञापन पर पुलिस ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |