पाकिस्तानी एजेंडे चला रही NC-कांग्रेस…370 के बहाली के प्रस्ताव पर JK विधानसभा में हंगामा और हाथापाई

जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा हो गया. अनुच्छेद 370 के बहाली के प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए. मामला इतना गरम हो गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई और दोनों गुट में हाथापाई हो भी गई. इंजीनियर रशीद के भाई खुर्शीद शेख ने अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाया. नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने इस बैनर का विरोध किया. भारी हंगामे के बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी. हालांकि, बाद में पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित हो गई.

पाकिस्तानी एजेंडे चला रही NC-कांग्रेस- रविंद्र रैना

अनुच्छेद 370 के बहाली के प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि 370 के खिलाफ प्रस्ताव लाना असंवैधानिक है. वहीं, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी जम्मू और कश्मीर के अंदर पाकिस्तान के एजेंडे को चला रही है. 370 के खिलाफ प्रस्ताव लाना असंवैधानिक है. दरअसल, कल यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के बहाली का अनुरोध किया गया था.

370 को कभी वापस नहीं आने देंगे- रैना

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादियों के एजेंडे को दोबारा जिंदा करने की कोशिश और साजिश की है. जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का धारा 370 से कोई लेना-देना नहीं है. जिस तरह चोरी छिपे कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार ने धारा 370 के प्रस्ताव को विधानसभा में लाया है वह गैरकानूनी, असंवैधानिक है. यह देश के साथ गद्दारी है. बीजेपी इस एजेंडे को कभी लागू नहीं होने देगी.

भारत माता को मजबूत करना चाहते हैं- डिप्टी सीएम सुरिंदर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा कि हम वो लोग हैं जो भारत माता को मजबूत करना चाहते हैं. हमने लोगों के हित की बात की है. उद्योग, पर्यटन, शिक्षा आदि की बात की है. लोग देख रहे हैं कि सीएम क्या कर रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस गरीब लोगों के साथ है, जबकि विपक्ष अमीरों के साथ है.

यह पूरी तरह से कानूनी है- खुर्शीद अहमद शेख

अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाने वाले इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने कहा कि यह पूरी तरह से कानूनी है. हम अनुच्छेद 370 पर एक प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन हमें मौका नहीं दिया गया तो हमारे पास और क्या विकल्प था? बैनर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाने की बात कही गई थी, जिसकी हम निंदा करते हैं, लेकिन यह बीजेपी को पसंद नहीं आया. हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

विधानसभा में हंगामे पर सज्जाद लोन ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा विधायक सज्जाद गनी लोन ने कहा कि अगर वे प्रस्ताव नहीं लाते हैं, तो यह एक तय मैच है. वे (नेशनल कॉन्फ्रेंस) एक कमजोर प्रस्ताव लाए हैं. इसके लिए मैं और खुर्शीद साहब असेंबली में नहीं आए, लेकिन जब मैंने देखा कि उन पर हमला हो रहा है, तो एक कश्मीरी होने के नाते मैं खुद को अंदर आने से नहीं रोक सका. उस समय क्या कोई नेशनल कॉन्फ्रेंस का सदस्य आया था. खुर्शीद साहब को बचाइए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |