शिवपुरी के पड़ोरा चौराहा पर दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंस गए ड्राइवर और हेल्पर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले पड़ोरा चौराहा पर हाईवे पर दो ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, आपको बता दें कि इस घटना में ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंस गए थे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार के लिए हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टील की चद्दर से भरा ट्रक इंदौर से ग्वालियर जा रहा था।

तभी पड़ौरा चौराहा पर झांसी की तरफ से एक ट्रक दूसरे ट्रक के सामने आ गया जिससे इंदौर से ग्वालियर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। दो ट्रकों की भिड़ंत में आरोन जिले के रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज खान और हेल्पर विजेंद्र ट्रक के केबिन में फंस गए थे,जिनको मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |