शाजापुर में म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने किया सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन

शाजापुर-मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर आज दिनंाक 10.08.2020 को सभी विभाग के कर्मचारी/पदाधिकारी दोपहर एक बजे कलेक्टर परिसर में एकत्रित हुए व कलेक्टर परिसर में ही सत्याग्रह कर अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल सोलंकी  को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रीजी के नाम संबोधित 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन श्री रघुवीरसिंह पंवार जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु गाईडलाईन का पालन करते हुए सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की है कि 1 महंगाई भत्ते पर रोक वापस लेने व भर्ती पर लागू प्रतिबंध हटाये जाने 2 लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को शिक्षकों के समान वेतनमान एवं गे्रड-पे स्वीकृत किये जाए। 3 सरकारी विभागों एवं बिजली का निजीकरण रोका जाए। 4 श्रम कानूनों में संशोधन को वापस लेने एवं महामारी के खिलाफ काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 5 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2019 के डी.ए स्थगन आदेश को समाप्त करें। 6 सातवें वेतनमान के अंतिम किस्त का भुगतान करें एवं काल्पिनक वेतनवृद्धि के स्थान पर नियमित वेतनवृद्धि दी जाऐं। 7 कर्मचारियों के वेतन निर्धारण गलत निर्धारण होने के कारण हो रही वसूली में 12 प्रतिशत चक्रवृत्ति ब्याज की वसूली की जा रही है। जिसे समाप्त किया जाए यदि कर्मचारी से 12 प्रतिशत चक्रवृत्ति ब्याज की वसूली की जाती है तो कर्मचारियों के लंबित स्वतत्वों का भुगतान 12 प्रतिशत च्रक्रवृत्ति ब्याज की दर से किया जाए।  8 सेवानिवृत्त कर्मचारियेां के स्वतत्वों का भुगतान पदोन्नत पदनाम दिये जाने सहित अन्य 24 सूत्रीय मांगों का निराकरण शीघ्र करें।  सत्यागृह आंदोलन ज्ञापन देते समय कर्मचारी नेता जिला सचिव सुमित गौसर, प्रांतीय सचिव बबीता लियोपेट्रिक, जिला प्रवक्ता वसीम खान, सुरेश नागरा, जिलाउपाध्यक्ष मनोज गुर्जर, रविन्द्र श्रीवास्तव, हर्ष सेंगर, राकेश पंवार, सुरेश नागरा, संजय नागर, संजय अष्ठाना, आरिफ खान, राजेन्द्र मालिया, सतीश नागर, करणसिंह कुशवाह जिला सचिव, राजेश वावगे, रवि रेगे सहित आदि कर्मचारी /पदाधिकारी उपस्थित थे ।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |