घर में घुसकर नाबालिग से की रेप की कोशिश ! रिपोर्ट नहीं लिखी तो खाया जहर, पुलिस बोली- मामला कुछ और है

छतरपुर : छतरपुर में कक्षा 7 में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर अस्मत लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट न लिखे जाने पर देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में ईशानगर अस्पताल वहां से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले को दूसरे एंगल से देख रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा और उसकी मां ने बताया कि वह पति-पत्नी ईशानगर बाजार करने गये थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी घर में अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी, रात 8 बजे करीब उसके घर के ही बगल में रहने वाले रमेश कुशवाहा और अर्जुन कुशवाहा घर में घुस आए और उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करते हुए उसकी अस्मत लूटने का प्रयास करने लगे। उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दिया गया था। वह चिल्ला नहीं पा रही थी। आरोपियों में से एक हाथ पकड़े था दूसरे उसके कपड़े नोच रहा था। इसी दौरान उसके माता-पिता बाजार से लौट आये और बेटी के साथ हो रही घटना पर वह आरोपियों पर टूट पड़े तो आरोपियों और दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पीड़ित माता-पिता थाने पहुंचे तो आरोपी भी थाने पहुंच गए।

पीड़ित महिला और छात्रा का आरोप है कि थाने में हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई उल्टा उनके कहने पर हमारे खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर दिया गया। हम लोग रात 12 और 1 बजे तक बैठे रहे पर हमारी नहीं सुनी गई न ही हमारी रिपोर्ट लिखी गई। तो हम रात 1 बजे घर वापस आ गए जहां मेरी बेटी ने बेइज्जती, आत्मग्लानि और रिपोर्ट न लिखे जाने से परेशान होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया जब हमने देखा तो वह बेसुध पड़ी थी जिसे हम स्थानीय ईशानगर अस्पताल ले गए जिसे वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी बोले मामला झूठा

मामले में थाना प्रभारी ईशानगर शैलेंद्र सक्सेना का कहना है कि दोनों पक्ष अगल-बगल में रहते हैं। एक ही परिवार और एक ही समाज के हैं। इन लोगों का जमीनी विवाद चल रहा है 1 माह पहले भी विवाद हुआ था जिस पर इनके खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। कल फिर यह विवाद करके आ गए तो सामने वाले घायल थे जिनकी एमएलसी कराई गई थी तो कल फिर इन पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जिससे परेशान होकर इन्होंने यह रचना रची और झूठा मामला बनाकर पेश कर दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |