क्षिप्रा नदी के आस-पास की पंचायतों का सीवर पानी रोकें,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक‍ सम्पन्न,संभाग के सभी जिलों में स्वच्छता अभियान प्रमुखता से चलायें-संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने निर्देश दिए

शाजापुर 06 नवंबर 2024/संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि देवास और उज्जैन जिले के क्षिप्रा किनारे स्थित गांवों में शून्य सीवर डिस्चार्ज का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। चेम्बर बनाकर सीवर का पानी उपचार के बाद पौधा रोपण के कार्य में उपयोग में लिया जाए। क्षिप्रा नदी में ड्रेनेज वाटर न मिले इसके लिए मनरेगा मद से भी कार्य करें। संभागायुक्त ने समस्त सी.ई.ओ. जिला पंचायत को यह भी निर्देश दिए कि ग्रमीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख तालाबों में भी सीवर लाईन का पानी न मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए। संभागायुक्त श्री गुप्ता बुधवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संभाग में पंचायत विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री समाधान ऑन लाईन में प्राप्त शिकायतों पर 24 घंटे में एक्शन लिया जाए। संतुष्टीपूर्वक निराकरण के लिए ग्रामीण स्तर पर सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक को भी संलग्न करें और समस्या के निराकरण के लिए आवेदक से सम्पर्क कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

संभागायुक्त ने समस्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिल्ड विजिट पर अधिक ध्यान दें। जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी फिल्ड भ्रमण अनिवार्य रुप से करें। बैठक में संभाग के सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायत, आर ई एस, ग्रामीण विकास और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि नल-जल योजना में गुणवत्ता पूर्ण कार्य और उससे संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पीएचई जिम्मेदार है। परियोजना में हैण्डओव्हर होने के बाद भी निर्माण या अन्य क्वालिटि में कमी होने पर पीएचई विभाग कार्यवाही करेगा।

संभागायुक्त ने सभी जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि सडक सुधार की शिकायतों के अंतर्ग्त संबंधित अधिकारी और इंजीनियर को स्थल पर भेजें तथा निरीक्षण टीम के साथ कार्यवाही करें। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर मौका मुआयना कर उन्हें अवबगत कराएं। सड़कों के निर्माण की जांच कराएं तथा टाईम बाउंड वाली सड़कों को ठेकेदार से मरम्मत करवाया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधान मंत्री आवास योजना में सभी जिलों में बेहतर कार्य हुआ है। संभाग के जिलों में 95 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हुई है। मंदसौर और देवास जिले में 99 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हुई है। उज्जैन जिले में 36328 के लक्ष्य के विरुद्ध 35088 आवास पूर्ण हो चुके हैं। मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में संभाग के जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 90 से 93 प्रतिशत कार्य मनरेगा के अंतर्गत पूर्ण हो चुके हैं। इनमें देवास, उज्जैन और रतलाम जिले टॉप 03 में शामिल हैं।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरुकता अभियान लगातार जारी रखें। बच्चों और महिलाओं को इस अभियान में विशेष रुप से सम्मिलित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण, गोबर प्रबंधन और कीचड़ मुक्त गांव बनाने के लिए अभियान चलाएं।

संभागायुक्त ने कहा कि गांव में पाईप डालकर चेम्बर बनायें जिससे पानी की निकासी की भूमिगत व्यवस्था हो। ग्रामीण क्षेत्रों की वाटर बाडी को स्वच्छ बनाये रखने के लिए घरों से निकलने वाले गन्दे पानी को जल स्त्रोतों में मिलने से रोकने के लिए पाईप से पानी की निकासी और चेम्बर बनाकर व्यवस्था करें।

संभागायुक्त का नवाचार–
बैठक में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने नवाचार करते हुए ओडीएफ तथा मॉडल गांव की ग्राउण्ड रियेलिटि टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी/एनएसएस सोशल बॉडी, सोशल वर्कर, स्व-सहायता समूह, जनअभियान परिषद की अध्यक्षता में वास्तविकता जांच कराएं। फोटोग्राफ्स के साथ टीप लें और जो भी कमियां विकास कार्यों मे हैं, उन्हें दूर कर वास्तविक ओडीएफ प्लस आदर्श ग्राम की अवधारणा को पूर्णता के साथ धरातल पर लागू करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |