मतदाता जागरूकता रथ को कलेक्टर किशोर कन्याल ने दिखाई हरी झंडी

श्योपुर
–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज विधानसभा उप निर्वाचन के तहत मतदान प्रतिशत बढाये जाने के उद्देश्य से आयोजित स्वीप गतिविधियों के क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय #श्योपुर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर स्वीप नोडल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एआरसीएस श्री धु्रव कुमार झारिया, जिला पंचायत स्वीप प्रभारी श्री राजकुमार पाराशर आदि उपस्थित थे।

स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले मतदान अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगा तथा निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान की अपील के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक सहभागिता करने के लिए प्रेरित करेगा।
–
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#विधानसभा_उपचुनाव_2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |