कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जन सुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं। किसी को शिक्षा, किसी को रोजगार तो किसी को इलाज के लिए दी सहायता

इंदौर।

प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए किसी को शिक्षा, किसी को रोजगार तो किसी को इलाज के लिए सहायता दी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण नहीं हुआ, उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की।
कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष एक महिला प्रेमा बडोनिया पहुंची। उसने बताया कि मेरे पति का निधन हो गया है। मेरी कोई संतान भी नहीं है। अपने गुजर-बसर के लिए मैं एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी। काम करते समय मेरा पैर फिसलने से पैर की हड्डी टूट गई। ऑपरेशन हुआ, रॉड डल गई। इस कारण मुझे चलने फिरने में ‍दिक्कत होने लगी। नौकरी भी छूट गई। जीवन यापन का कोई साधन नहीं है। मैं बैग, कुशन, लोड कवर आदि की सिलाई का काम अच्छे से कर लेती हूं। मेरे पास मशीन नहीं है। कलेक्टर ने तुरंत रेडक्रास से सिलाई मशीन स्वीकृत की। इसी तरह तात्कालिक सहायता के रूप में मनीषा पंवार को 10 हजार रुपये, कृष्णा निम को सिलाई कार्य में सहयोग के लिए 10 हजार रुपये, प्रेमलता बाई को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये, बसकन्या बाई को 20 हजार रुपये, कला सोलंकी को 10 हजार रुपये, पूजा सोलकर को पुत्र के इलाज के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत किए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक रूप से निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर कार्यालय में विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के तहत हुई जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदकों ने अधिकारियों के कक्ष में भी सीधे पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टरों और अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर निराकरण किया।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#jansunwai
#socialwelfare
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |