शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग द्वारा आज शुजालपुर क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो व अन्य वाहनों आदि की सघन चेकिंग की कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, आदि दस्तावेज चेक किए गए। 2 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना की अभीरक्षा में रखा गया। साथ ही वाहनों से 59500 रूपये शमन शुल्क की राशि वसूल की गई।
#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर