बागेश्वर बाबा ने सबके नाम के फोड़े सुतली बम, धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसे मनाई दिवाली

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पर दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. धाम के पीठ आदेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रोशनी के पर्व दिवाली की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और 10 सुतली बम भी फोड़े. उन्होंने दिवाली से पहले कहा था कि जो लोग हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करेंगे, उनके नाम के सुतली बम जरूर फोड़े जाएंगे. प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा कि जितनी चिंता देश में फैल रहे प्रदूषण के बारे में अन्य लोगों को है, उतनी चिंता हमें भी है. क्योंकि यह देश हमारा है.

दीपावली पर्व पर बागेश्वर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया था. रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों से पूरा धाम जगमगा रहा था. धाम के आंगन में दीप जलाए गए. इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ धाम पर उमड़ी. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों के साथ मिलकर आतिशबाजी की. उन्होंने फुलझड़ी और सुतली बम भी चलाए.

कुछ लोग हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करते हैं- धीरेंद्र

दिवाली के मौके पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग हमारे सनातन त्योहारों का विरोध करते हैं. दिया जलाने से बेहतर गरीबों में तेल बांटने की बात पर उन्होंने कहा कि बकरीद में कुर्बानी के नाम पर जो हिंसा होती है, उसे भी रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावना को प्रभावित करना नहीं है, लेकिन हम अपने धर्म के पक्के हैं. जब कोई हमारे धर्म का विरोध करेगा तो हम पूरी ताकत से उसका जवाब देंगे.

गायों को कराया भोजन

दिवाली के दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गायों को अपने हाथों से भोजन कराया. उन्होंने धाम पर पूजा अर्चना की. उसके बाद वह धाम पर आए भक्तों के बीच पहुंचे. उन्होंने सभी के साथ मिलकर दीप जलाए, फिर आतिशबाजी की. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से दिवाली से समूचा जगत जगमगा रहा है, उसी तरह सबके जीवन में उजाला बना रहे, सबका जीवन जगमगाते रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |