दमोह: स्कूली बच्चों ने दिखाया बड़ा दिल, दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों को बांटा राशन

दमोह : दीपावली हर एक के जीवन में खुशहाली लाने वाला पर्व है और अगर आपकी एक छोटे सी कोशिश से किसी दूसरे के घर भी खुशियों से रोशन हो सके तो इससे बड़ी कोई ख़ुशी कोई पर्व नहीं। ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई जहां हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले बच्चों ने इस दीपावली उन गरीबों के बीच मनाई जिनके बच्चों को भी आज के दिन की खुशियां नसीब हो सकें ऐसी ही दिल को छू लेने वाली खबर दमोह जिले के इंग्लिश मीडियम हायर सैकेंडरी सेंटजान्स से निकलकर सामने आई।

जहां स्कूली बच्चों ने  हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली की छुट्टियों पर जाने से पहले बच्चों ने इस दीपावली पर उन ग़रीब मजदूर जरूरतमंद परिवारों को अपने बीच बुलाकर खाद्यान्न राशन किट बांटकर दीपावली की खुशियां मनाईं।

बच्चों की इस पहल से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है कि हम किस तरह एक दूसरे की मदद करते हुए अपनी खुशियों में शामिल कर किया जा सकता है। सभी बच्चे अपने अपने घरों से अपनी स्वेच्छा से राशन लाये और ग़रीबो में उन्होंने खुद अपने हाथों से बांटे तो बच्चों को भी एक नया अनुभव का एहसास और खुशी हासिल हुई। स्कूली छात्र छात्राओं के हाथों से जरूरतमंद परिवारों ने दीपावली का गिफ्ट पाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए बच्चों को दुआएं दी, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों की पहल से गरीब परिवारों में भी खुशियों के साथ दीप जलेगें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |