महाराष्ट्र में बीजेपी अकेले दम पर नहीं जीत सकती… देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा क्यों किया दावा?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई हैं. साथ ही साथ तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा दावा किया है. उनका मानना है कि बीजेपी सूबे में अकेले सत्ता पर काबिज नहीं हो सकती है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी अकेले चुनाव नहीं जीत सकती, लेकिन चुनाव के बाद वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. ये बात उन्होंने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कही है. बीजेपी नेता का कहना है कि सच को लेकर व्यावहारिक होना चाहिए. टिकट न मिलने वाले कुछ बीजेपी नेताओं की नाराजगी और बागी होने की संभावना पर उन्होंने कि हमें कुछ महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों के लिए दुख है, जिन्हें इस विधानसभा चुनाव में मौका नहीं दिया जा सका. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सूबे में मौजूदा स्थिति ऐसी है जैसे कई फिल्में बन रही हैं और हर एक्टर को मुख्य किरदार मिल रहा है.

बीजेपी ने अब तक 121 उम्मीदवार उतारे

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने अब तक 288 सीटों में से 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. फडणवीस ने दावा किया है कि बीजेपी, शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी नेता से लोकसभा चुनाव का असर आगामी चुनाव पर पड़ने को लेकर भी सवाल किया गया, जिसको लेकर उनका कहना है कि महायुति राज्य की 48 सीटों में से केवल 17 सीटें ही जीत पाई, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘धुले लोकसभा क्षेत्र में हमारे उम्मीदवार पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे थे, लेकिन मालेगांव-मध्य विधानसभा क्षेत्र में मतदान के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, विधानसभा चुनावों में यह कारगर नहीं होगा क्योंकि उन पांच सीटों पर हमारे उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे.’

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी. उस समय उसने शिवसेना (अविभाजित) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें शिवसेना ने 56 सीटों पर विजय पताका फहराई थी. वहीं, यूपीए का हिस्सा रही एनसीपी (अविभाजित) ने 54, कांग्रेस ने 44 सीटें अपने नाम की थी. इस बार महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 20 नवंबर को होंगे और 23 नवंबर को वोटों को गिना जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |