दिल्ली में ‘दोहरा संकट’, हवा जहरीली तो पानी की भी हुई किल्लत, क्या है वजह?

दिवाली नजदीक है, ऐसे में साफ-सफाई के अलावा धीरे-धीरे तैयारियां शुरू की जाने लगी हैं. बजारों में भी लाइट्स और पटाखों की दुकानें सजने लगी हैं. इन सभी के बीच दिल्लीवालों के लिए जहरीली हवा एक बड़ी समस्या है. वहीं इसके अलावा दिवाली के बाद तक दिल्ली में पानी की किल्लत देखने को मिल सकती है. इसके पीछे की वजह है यमुना नदी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ जाना. इसके अलावा अपर गंग केनाल में मेंटिनेंस का काम भी चलाया जा रहा है.

ऐसे में दीवाली के मौके पर दिल्लीवालों को जरा संभलकर पानी खर्च करने को कहा गया है. यमुना नदी में पीपीएम की मात्रा 1.5 तक पहुंच गई है. इस पानी का इस्तेमाल करना काफी मुश्किल है. वहीं गंग केनाल में चल रहा काम 12 अक्टूबर को शुरू हुआ था और ये 31 अक्टूबर तक चलेगा. उसके बाद ही यहां से पानी की सप्लाई को शुरू किया जा सकेगा.

250 एमडीजी पानी की आपूर्ति बंद

गंग केनाल में चल रहे काम के कारण सोनिया विहार और भागीरथी जल संयंत्र के जरिए मिलने वाले 250 एमडीजी पानी की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है. वहीं यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दोनों प्लांट से महज 30 फीसदी पानी की सप्लाई की जा रही है. इस कारण से दिल्ली में जल संकट पैदा हो गए हैं.

किन इलाकों में बढ़ी दिक्कत?

मेंटिनेंस के इस काम की वजह से पूर्वी दिल्ली में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है. इनमें शहादरा, सीलमपुर, बाबरपुर, मौजपुर के अलावा 40 से ज्यादा इलाके शामिल हैं. आंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जट, कोटला मुबारकपुर की कॉलोनियों में पानी की समस्या बनी हुई है.

प्रदूषण के कारण सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी तक पहुंच गया है. हवा की स्थिति दीवाली के पहले ही काफी खराब हो चुकी है. अभी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI लेवल 380 के ऊपर है. ऐसे में दिवाली के बाद इसके और खराब होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |