शाजापुर: राम मंदिर में तीन भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी बोले- जबरन आए; FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के राम मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम शख्स घुस गए. रोकने के बाद भी उन्होंने मंदिर परिसर में जबरन नमाज पढ़ी. यह मामला शाजापुर जिले के गुलाना का है, जहां बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां नाम के तीन भाइयों ने मंदिर परिसर में जाकर नमाज अदा की. पुजारी के मुताबिक, तीन भाई शाम को करीब 5 बजे मंदिर परिसर में आए.

वहां पर उन्होंने मंदिर परिसर में रखे हुए मटके के पानी से बकायदा पैर धुले, उसके बाद वहीं बैठकर नमाज पढ़ने लगे. उन्हें ऐसा करते देख मंदिर के पुजारी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने. मंदिर के पुजारी ने तीनों भाइयों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का केस दर्ज

किलोदा गांव के राम मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम भाइयों के नमाज पढ़े जाने के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को लेकर ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है. राम मंदिर परिसर में बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां ने जबरन घुसकर नमाज पढ़ी. थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के मुताबिक, तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

गांव में मचा हंगामा

मंदिर परिसर में तीन मुस्लिम भाइयों के नमाज पढ़ने की सूचना जब गांववालों तक पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया. साथ ही सभी ने इसका विरोध किया और इस मामले को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया. गांव के लोगों ने मंदिर में नमाज पढ़े जाने के लिए बहुत सारी तीखी प्रतिक्रियाएं दीं, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. आखिर मंदिर के अंदर जबरन घुसकर नमाज पढ़ने के पीछे तीनों मुस्लिम भाइयों को उद्देश्य क्या था? प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह मामला हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए इस तरह का काम किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Indore News: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पहुंचा हाई कोर्ट की युगलपीठ, एकलपीठ ने खारिज कर दी थी याचिका     |     Bhopal News : एनआरआई कॉलेज भोपाल पर जुर्माना; LLB रजिस्ट्रेशन के ₹3500 न लौटाने पर कोर्ट सख्त     |     Bhopal News : बेटे की हत्या के बाद सड़कों पर मांगती थी भीख, अब चलाएगी कैफे! भोपाल में शुरू हुआ ‘शक्ति का कैफे’     |     MP News: मध्य प्रदेश की जेलों में ऐतिहासिक शुरुआत! भोपाल सेंट्रल जेल में खुला ‘साइकोलॉजिकल केयर सेंटर’     |     Mandla News : मंडला में मासूमों के साथ बर्बरता; जनजातीय कार्य विभाग ने थमाया नोटिस, जांच समिति गठित     |     Sagar News Today: भोपाल-लखनऊ कॉरिडोर और सागर-दमोह फोरलेन पर एक्शन! भू-अर्जन में देरी पर कलेक्टर ने अफसरों को दिया निर्देश     |     MP News : नामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर 3 घंटे तक धरना; व्यवस्था न सुधरने पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी     |     Bhopal News : कर्मचारी संगठनों ने मोहन सरकार के फैसले का किया स्वागत; समीक्षा बैठक जल्द बुलाने की उठाई मांग     |     MP News : वाहनों पर पत्थर फेंकने वालों का सनसनीखेज खुलासा; निशाना सही लगने पर मिलती थी शराब, रतलाम पुलिस ने दबोचा     |     MP News : जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा धमाका; मंडला नगर पालिका के सीएमओ 2 लाख की रिश्वत के साथ ट्रैप, दफ्तर में हड़कंप     |