उमरिया जिले में बाघ ने चरवाहा पर किया हमला, पनपथा कोर परिक्षेत्र की घटना मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 27, 2024 130 उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में आने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पनपथा कोर परिक्षेत्र में एक बाघ ने चरवाहा पर हमला कर दिया जिससे चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीटीआर की टीम ने चरवाहा को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें शनिवार को पनपथा कोर परिक्षेत्र के बीट चांसूरा के कक्ष क्रमांक 445 के ग्राम कोठिया के राम मिलन यादव जंगल में मवेशी को चराने के लिए गया था। अचानक बाघ आ गया और उस पर हमला कर दिया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वन विभाग ने अस्पताल पहुंचकर घायल को सहयोग राशि दी है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 130 Share