बिहार: आज RJD में शामिल होंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, गोलीबारी के मामले में जा चुके हैं जेल

बिहार के सिवान के पूर्व सांसद बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आज आरजेडी का दामन थामने वाले हैं. वह आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. रविवार को वह RJD की सदस्यता लेंगे, जिसके लिए राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तेजस्वी यादव ने बुलाई है.

ओसामा शहाब के लंबे समय सेराजनीति में एंट्री की कवायद चल रही है. अब फाइनली वह RJD में शामिल होने जा रहे हैं. ओसामा अक्सर विवादों में रहते हैं. यही नहीं वह इन विवादों के चलते एक बार जेल भी जा चुके हैं. उन्हें मोतिहारी में गोलीबारी के एक मामले में जेल हुई थी. ओसामा का परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहा है. उनके पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन सीवान से RJD के ही सांसद रहे और उनकी मां RJD के टिकट पर सिवान लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं.

पहले तेजस्वी यादव से मुलाकात

साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान RJD ने ओसामा की मां हिना शहाब को सिवान से लड़ने का ऑफर दिया गया था लेकिन हिना ने यह ऑफर ठुकरा दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. अब ओसामा RJD में शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ओसामा के सदस्यता के वक्त उनकी मां भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगी. इससे पहले हाल ही में ओसामा ने तेजस्वी यादव और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी.

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अभी से दांव खेलने शुरू कर दिए हैं. अब ओसामा के RJD में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि RJD उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है. क्योंकि उनकी मां और पिता दोनों ही आरजेडी से जुड़े रहे हैं. हालांकि मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के 2024 के लोकसभा चुनाव में बगावत कर दी थी लेकिन राजनीति कब क्या मोड़ ले ले, यह कोई नहीं जानता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |