शाजापुर न्यायालय परिसर में हुआ माननीय न्यायाधीश का विदाई समारोह एवं आगमन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम

शाजापुर।। विशेष सत्र न्यायधीश मोहम्मद अजहर खान साहब का स्थानांतरण होने पर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वालित करने के पश्चात् विदाई ले रहे मोहम्मद अजहर खाँ साहब एवं श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी का अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ज़ी ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। तथा नवागत विशेष सत्र न्यायधीश श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी का पद ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री ललित किशोर गर्ग ज़ी, एवं मोहम्मद अजहर खान साहब, अभिभाषक श्री नारायण प्रसाद पाण्डेय, मोहम्मद यूनुस खान, नरेन्द्र तिवारी, विवेक शर्मा एवं युवा महिला अधिवक्ता तंजीम सिद्दीक़ी, ने भी अपना अपना सम्बोधन दिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि हमसे विदाई ले रहें न्यायधीश मोहम्मद अजहर खान साहब एवं नवागत विशेष सत्र न्यायधीश श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी के लिए शुभ दिन है क्योंकि आज धार्मिक परम्परा के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र है। इसी महूर्त ब्रह्माण्ड के रचियता भगवान ब्रह्मा ज़ी ने अपनी पूर्ति शारदा का विवाह किया था तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ज़ी का राज्याभिषेक भी इसी दिन सम्पन्न हुआ था। यह दिवस महत्वपूर्ण है और दोनों को अभिभाषक संघ कि और से शुभकामनायें प्रेषित कर भावभीनी विदायी दी गई। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिन धीरज सिसोदिया द्वारा किया गया एवं आभार अधिवक्ता श्री अजय दीक्षित ने किया। यह जानकारी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक शर्मा ने दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विशेष सघन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम: कल 26 नवंबर को देशभर में निकाला जाएगा ‘संविधान रक्षा मार्च’, लखनऊ में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार: उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस में नाराजगी, आलाकमान ने नेताओं को दी संयम बरतने की नसीहत     |     देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी, तो दक्षिण के कई राज्यों में बारिश का दौर बरकरार     |     बिहार के आरा में शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो युवकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल     |     महाराष्ट्र सरकार का कड़ा कदम: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली रोकने के लिए संपत्ति जब्ती, 10 साल की कैद और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव     |     दिल्ली के प्रीत विहार में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म: कैफे में पार्टी के दौरान दो युवकों पर लगा दरिंदगी का आरोप, तीन गिरफ्तार     |     भारत-बांग्लादेश संबंधों में नरमी के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का विवादित बयान, 16 दिसंबर को लेकर किया बड़ा दावा     |     पंजाब के जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की नृशंस हत्या: मखदूमपुरा में गुरुद्वारे जा रहे युवक को हमलावरों ने घेरा, तेजधार हथियारों से वार कर उंगलियां भी काटीं     |     मेरठ के आबूलेन बाजार स्थित होटल में युवती को रातभर बंधक बनाकर की गई मारपीट, चंगुल से छूटने पर बीच सड़क पर बाल पकड़कर पीटा     |     उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी     |