मक्सी।।
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के परिप्रेक्ष्य में वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था’ थीम पर वरिष्ठ जनों के लिए युवा पीढियो के बीच सम्मान को मजबूत करने और उनके प्रति प्रेम को बढ़ाने के लिए एक गरिमामय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पारीबाई सरपंच ग्राम पंचायत झोंकर, श्री रमेशचंद्र इंद्रियां आर्यसमाज नगर पुरोहित व समाजसेवी एवं श्री भेरुलाल जी देवड़ा कृषक एवं समाजसेवी उपस्थित थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले ने की। सभी का कंकू तिलक, पुष्पहार ,शाल श्रीफल से प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया। स्वागत गीत कुमारी नेहा राठौर ने प्रस्तुत किया। प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए इस पर विस्तार से बताया कि अनुभव रूपी अपने आशीर्वाद से उत्कृष्ट समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान करना हमारा कर्तव्य है ।अपने उद्बोधन में श्री इंद्रियां ने भारत के समृद्धशाली इतिहास व शिक्षा पद्धति बताते हुए वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ रही संस्कार हीनता को रोकने के लिए बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मान ,उनकी देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया व इस तरह के कार्यक्रम आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ अपर्णा जैन ने किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ में प्रो लाखन सिंह कुशवाह, डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ विनीता परमार ,श्री हेमंत डबरिया, चिराग नाथ योगी , राहुल कुमरावत, मदनलाल सहित अंकित, तुषार, मुस्कान, अंशु आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :