वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे को बीजेपी टक्कर देगी या NCP, चर्चा में इन 2 नेताओं के नाम

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है. 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है, लेकिन कई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है. मुंबई की हाई प्रोफाइल सीटों में एक सीट है वर्ली विधानसभा सीट. यहां से शिवसेना (UBT) ने आदित्य ठाकरे को मैदान में उतारा है जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे) भी कड़ी चुनौती देने की तैयारी में जुटी है. इसके लिए 2 बड़े नामों पर चर्चा चल रही है.

शिवसेना (शिंदे गुट) उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को कड़ी चुनौती देने के लिए राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदानी में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी में इस संबंध में गंभीर मंथन भी हुआ है. इसी सिलसिले में मिलिंद देवड़ा से भी सीएम शिंदे सहित तमाम बड़े नेताओं ने बातचीत की है और विचार किया जा रहा है आदित्य के सामने मजबूत युवा चेहरे के तौर पर मिलिंद देवड़ा को ही उतारा जाए. हालांकि इस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है.

मंथन में जुटा एकनाथ शिंदे गुट

ताकतवर देवड़ा परिवार के वारिस मिलिंद देवड़ा के करीबियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अभी सिर्फ विचार विमर्श हो रहा है, अंतिम निर्णय पार्टी लेंगी.

मिलिंद के अलावा वर्ली सीट पर बीजेपी की ओर से शायना NC के नाम की भी चर्चा चल रही है. शायना NC का पूरा नाम शाइना नाना चुडासमा है और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में बेहद कामयाब रही हैं. शाइना इस समय भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता भी हैं. शायना NC ने पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं और बैठक भी करना शुरू कर दिया है.

BJP भी कर रही खास प्लानिंग

हालांकि वर्ली सीट किसके कोटे में जाएगी, ये स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन कयास यही लगाए जा रहे हैं कि महायुति गठबंधन में शिंदे गुट को कोटे के तहत यह सीट मिल जाए. ऐसे में उनके पास मजबूत चेहरे के रूप में मिलिंद देवड़ा हैं लेकिन वर्ली सीट पर बहुतायत में मराठी वोटर्स जीत तय करते हैं, ऐसे में पार्टियों के लिए इसका भी ध्यान रखना अनिवार्य है.

अगर मिलिंद देवड़ा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो बीजेपी शायना NC को शिंदे गुट ज्वाइन कराकर मैदान में उतार सकती है. इससे पहले बीजेपी अपने 2 पूर्व सांसदों समेत कुल 3 नेताओं को एनसीपी (अजीत पवार गुट) ज्वाइन कराकर वहां से टिकट दिला दिया है.

29 तक नामांकन दाखिल करने का वक्त

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे तेज साड़ी पहनने का रिकॉर्ड बनाने वाले शायना ने साल 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. वह बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष के पदों पर हैं.

महाराष्ट्र में चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक राज्य भर में आदित्य ठाकरे समेत 150 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है. यहां पर 20 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |