मुरैना में अचानक चलती कार बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

मुरैनाग्वालियर से अपने गांव लौट रहे एक व्यक्ति की लग्जरी कार में अचानक से धुआं निकला और उसके बाद आग लग गई, कार में सवार व्यक्ति कुछ सोच और समझ पाता तब तक आग कार में पूरी तरह फैल चुकी थी। कार में सवार व्यक्ति ने कूद कर अपनी जान बचाई, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 स्थित सैयद नहर के पास की है। जहां ग्वालियर से मर्दान सिंह अपनी निजी स्कॉर्पियो से अपने गांव डोमपुरा लोट रहा था। तभी अचानक से छौंदा टोल प्लाजा निकलकर सैयद नहर के पास जैसे ही कार पहुंची तो कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

जिसे देखने के लिए मर्दान कार को हाईवे से साइड में पार्क कर ही रहे थे तब तक आग लग गई। इसके बाद कार चालक मर्दान सिंह ने कार से कूदकर खुदकी जान बचा ली, लेकिन आग ने कार को पूरी तरह अपनी जद में ले लिया। घटना की सूचना के बाद तत्काल मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची।लेकिन तब तक कार आग के गोले में तब्दील हो गई थी।

यही बजह है कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का कहना है कि गुरुवार को एक व्यक्ति ग्वालियर से आ रहे थे इस दौरान उनकी कार में आग लग गई, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और अच्छी बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |