कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर बंगाली चौराहे से बिचौली हब्सी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. 52 दुकानों पर चालानी कार्यवाही, 56 हजार से अधिक रूपये अर्थदण्ड वसूला, 03 ट्रक सामान जप्त किया.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर बंगाली चौराहे से बिचौली हब्सी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

52 दुकानों पर चालानी कार्यवाही, 56 हजार से अधिक रूपये अर्थदण्ड वसूला, 03 ट्रक सामान जप्त किया.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में यातायात सुगमता के लिये बंगाली चौराहे से बिचौली हब्सी रोड तक विभिन्न प्रकार के दुकानों व वाहनों को सुव्यवस्थित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। करीब 52 दुकानों पर फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण और रोड की ओर बने शैडो, सामान, होर्डिंग्स आदि सामग्री को हटाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 56 हजार 600 रूपये की चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड वसूला करते हुए 03 ट्रक सामान जप्त किया गया। इस दौरान करीब 30 दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई। राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम की इस संयुक्त कार्यवाही में कुल 15 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 7 हजार 500 रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। इनमें 01 बस, 06 कार व 08 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। 10 वाहनों को जप्त कर थाने भिजवाया गया । इस कार्रवाई के दौरान अवैध रुप से संचालित व्यावसायिक बेसमेंट एवं अन्य 02 प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही भी की गई। इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा, एसडीएम श्री ओम नारायण सिंह बडकुल, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक श्रीअरविंद तिवारी, ट्राफिक एसीपी श्री मनोज खत्री , जोनल अधिकारी श्री प्रभात तिवारी, ट्रैफिक निरीक्षक श्री राजेश बारवाल, सूबेदार श्री अरुण सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |