राजगढ़ कलेक्ट्रेट , जनसुनवाई में सुलझी कई आवेदकों की समस्‍याएं , आर्थिक सहायता भी मिली

राजगढ 22 अक्टूबर, 2024
जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 22 अक्‍टूबर को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम जूनापानी निवासी राधा भिलाला ने बताया कि सोयाबीन काटने ऑटो से मजदूरी करने जा रहे मेरे पति राकेश भिलाला की ऑटो से गिर जाने से मृत्‍यु हो गई। मेरी 14 माह की पुत्री व हमारी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पालन पोषाण में कठिनाई आ रही है। कलेक्‍टर द्वारा राधा को सहानुभूति पूर्वक सुनकर 10 हजार रूपय की आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराई गई। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी, अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह मौजूद रहे।
जनसुनवाई में कोलूखेडी निवासी सु्गन बाई ने बताया कि 10 साल पहले मेरे पति की हार्ट अटैक से मृत्‍यु हो गई थी मेरे दो लडके है मेरी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर चलाने में परेशानी हो रही है कलेक्‍टर द्वारा आवेदक सुगन बाई को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कि गई। जनसुनवाई में ग्राम परसूखेडी निवासी लाडसिंह ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परसूखेडी से खाद, बीज, केसीसी का लेन देन मेरे द्वारा किया जाता है। जिला सहाकारी केन्‍द्रीय बैंक मर्यादित राजगढ द्वारा खाद, बीज, केसीसी, की बकाया राशि जमा करने हेतु नोटिस दिया गया जबकि आवेदक का कोई बकाया नहीं है। कलेक्‍टर द्वारा प्रबंधक सीसीबी राजगढ को आवेदक की समस्‍या के निराकरण हेतु जांच करने निर्देशित किया गया। राजगढ निवासी रिना बामनिया ने बताया कि जिला चिकित्‍सालय ट्रामा सेंटर एसडीयू वार्ड में आया के पद पर कार्यरत थी। मुझे कार्य के दौरान स्‍टॉफ नर्स प्रभारी सिगमा कम्‍पनी मैनेजर एवं समस्‍त सर्पोट स्‍टॉफ द्वारा प्रताडित, झुटे आरोप लगाकर परेशान किया गया। कलेक्‍टर द्वारा आवेदक के निराकरण हेतु सीएमएचओ राजगढ को जांच हेतु निर्देशित किया गया।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |