गाय का दूध निकाल रहा था पिता, वहीं पर खड़ी थी बेटी…तभी आई धांय-धांय की आवाज, छटपटाने लगी लड़की; जानें पूरा मामला

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर में आए दिन कोई कोई घटना सामने आती रहती है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अकोपुर गांव की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घायल लड़की की पहचान अकोपुर निवासी राज कुमार मिश्रा के 18 वर्षीया पुत्रीगुड़िया कुमारी के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी, जिसके बाद तुरंत परिजनों ने इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी गुड़िया को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

पुलिस ने बताया कि गुड़िया का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबध में पिता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गुडिया उनके साथ दरवाजे पर गाय का दूध दुहवा रही थी तभी घटना स्थल पर मेघौल धर्म गाछी की तरफ से दो लोग आए और उन्होंने लड़की के ऊपर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि गोलीगुड़िया के पेट में लगी है. गोली चलाने के बाद बाइक सवार अपराधी रामपुर चौक की तरफ फरार हो गए.

क्या थी वजह?

राजकुमार ने बताया कि बदमाश उनके बेटे राहुल को ढूंढने आए थे. उन्होंने इसके बारे में गुड़िया से पूछा कि राहुल कहां है,जिसपर बच्ची ने कहा नहीं मालूम है. इस बात पर बदमाशों ने बच्ची को गोली मार दी और फरार हो गए. राजकुमार ने कहा, “मेरा बेटा राहुल कुमार मेरे से अलग रहता है. वो शराब का कारोबार करता है, शराब मामले में दो-तीन बार जेल भी जा चुका है. ऐसे में संभवत है कि बदमाशों का राहुल से किसी कारण विवाद हुआ होगा, इसलिए वो लोग उसे ढूंढने आए थे.” घटना की जानकारी मिलते खोदावंदपुर एसआई सुबोध कुमार टीम के साथ खोदावंदपुर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |